Anger
Comedy
Monologues For Women
DinnerFebruary 9, 2025
Exciting News! Our Shop is Now Live – Get Your Copy of the Ultimate Acting Exercises eBook Today! Dismiss

जब विहान की girlfriend उसे small size की shirt gift करती है तो वो उसे क्या कहता है?
विहानः Medium size है मेरा। हमेशा क्यों पूछती रहती है यार कि small तो नहीं है? shoulders देख मेरे कितने चौड़े हैं। देख… नहीं तू एक बार देख कि कैसे मेरे shoulders ऊपर से चौड़े हैं और फिर नीचे जाते हैं तो ऐसे “वी” shape आती है.. है ना? क्योंकि मेरे कंधे चौड़े हैं यार।
मुझे पता है कि वो जो shirt तूने मुझे last time दी थी वो small थी और फिर भी मुझ पर बड़ी लग रही थी। वो इसलिए क्योंकि वो बनी उसी तरह थी यार। वो company उसी style की shirts बनाती है। तुझे याद है वो coat जिसमें तूने मेरा मज़ाक़ उड़ाया था कि वो कितना बड़ा है? वो उसका style था… baggy style।
लेकिन मेरी height 5’ 11” है। वो जब तूने अपने घर में check करी थी ना वो ग़लत था। तेरे घर की floor ऐसे slanting है। 5’ 8” नहीं हूँ मैं। वो floor गड़बड़ थी। Depend करता है कि तुम खड़े कहाँ हो। 5’10” से नीचे तो मैं हूँ ही नहीं। और भगवान क़सम ये अच्छी height मानी जाती है। और यार please अगली बार shirt medium size मंगाना।

0