Anger
Comedy
Monologues For Women
DinnerFebruary 9, 2025
Exciting News! Our Shop is Now Live – Get Your Copy of the Ultimate Acting Exercises eBook Today! Dismiss

चिराग को अपने boss विनय के office की ही एक लड़की के साथ चल रहे affair के बारे में लगा चल जाता है और इस बात का फायदा उठाते हुए वो विनय को promotion के लिए blackmail करता है
(विनय office में अपनी सीट पर बैठा है, सामने चिराग खड़ा है। चिराग अपनी फाइलों को धीरे-धीरे टेबल पर रखता है और कुर्सी खींचकर बैठ जाता है।)
चिराग: सर, पहले तो thank you very much … इतना late मेरी बात सुनने के लिए। मैं ज़्यादा time नहीं लूँगा। बस, एक छोटी सी बात करनी थी… आपसे।
(थोड़ा रुककर, विनय को देखता है, फिर हल्का मुस्कुराता है।)
सर, मैं बहुत समझदार इंसान हूँ। और समझदार की सबसे बड़ी quality पता है क्या होती है? चुप रहना। हाँ… सही सुना आपने। मैंने ज़िंदगी में एक बात बहुत अच्छे से सीख ली है—जो देखा, वो हमेशा बोलना ज़रूरी नहीं होता।
(फिर थोड़ा झुककर आवाज़ धीरे कर के कहता है।)
अब जैसे… कल की ही बात ले लीजिए। बड़ी interesting शाम थी, सर। night shift से निकल ही रहा था कि देखा…
(रुकता है, विनय की तरफ देखता है, और फिर हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ता है।)
देखा कि आप भी वहीं थे… और madam भी। हाँ, वही वाली… जो हमारी team में हैं।
अब देखो सर, मैं कोई judge नहीं हूँ… प्यार-व्यार किसे कब, कहाँ हो जाए… ये तो दिल की बात है। और ये तो office है… यहाँ तो targets से ज़्यादा, secrets होते हैं।
(थोड़ा रुककर, सिर झुकाकर धीरे से बोलता है, जैसे कोई गहरी बात कह रहा हो।)
लेकिन सर… secrets secrets ही रहने चाहिए।
अब आप ही सोचो… office में बातें बहुत तेज़ी से फैलती हैं। आज मैं था, कल कोई और देख लेगा… और फिर? फिर बातें इधर से उधर होंगी … और फिर…
(थोड़ा झुककर, बॉस की आँखों में गहराई से देखता है।)
फिर HR भी पूछ सकता है… या शायद आपकी wife…?
लेकिन सर, जैसा कि मैंने पहले कहा… मैं समझदार आदमी हूँ।
(एक लंबी सांस लेता है, फिर आराम से पीछे टिक जाता है।)
इसलिए, मैंने सोचा… क्यों न इस समझदारी को थोड़ा professional level तक ले जाऊँ?
(फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ता है।)
देखो सर… आप जानते हो कि मैं इस company में कितनी मेहनत करता हूँ। over time करता हूँ, deadlines पूरी करता हूँ, और फिर भी… promotion?
बस… दूर से देखता हूँ।
(फिर हल्का हँसकर, सीधे बॉस की आँखों में देखता है।)
तो मैंने सोचा… क्यों न हम एक mutual benefit वाली situation बनाएँ?
मैं चुप रहूँगा… और बदले में… मुझे मेरा हक़ मिल जाएगा।
अब देखो सर, इसे blackmail तो मत कहना… यह तो बस एक समझदारी भरा discussion है। जहाँ आप भी खुश… और मैं भी।
तो? क्या कहते हैं, सर?
(फिर कुर्सी से उठता है, अपनी फाइलें उठाता है, और दरवाजे की तरफ बढ़ता है।)
अच्छा, तो बात पक्की समझूँ?
(बिना जवाब सुने ही, खुद ही सिर हिलाकर, हल्के से मुस्कुराता है।)
Good.…

0