Hindi Monologues

Find Hindi Monologues For Auditions

साशा जो की अपने boyfriend के साथ रहती है अपने माँ बाप का सारा ग़ुस्सा अपने boyfriend पर उतार देती है जब वो उससे dinner के बारे में पूछता है।

आज डिनर में क्या बनाओगी?

“डिनर?! तुम्हें डिनर की पड़ी है?! मतलब एक बार सोचो, एक बार! ये इंसान सुबह से mental torture झेल रही है, और तुम्हें बस डिनर की चिंता हो रही है?!

मैं क्या कोई 5-star chef हूँ जो बस रोज़ नए-नए menu बनाऊँ?! मतलब, मुझे दिन भर और कोई काम नहीं है? सुबह उठते ही lecture, दोपहर तक comparison, और शाम तक character analysis! ऊपर से तुम भी आ कर डिनर का syllabus revise करवा रहे हो!

“बेटा, तुम्हारी उम्र में तो हम…”
“बेटा, ये कौन सा fashion है?”
“बेटा, फोन पे मत घूरो!”

मतलब, कुछ भी कर लो, कुछ भी! ये लोग एकदम perfection के poster हैं और मैं दुनिया की सबसे बेकार इंसान!

और हाँ, मुझे पता है! तुम बस casually पूछ रहे थे! casual?! क्या होता है casual?! casual तो बस shopping होती है, dates होती हैं… पर life?! लाइफ़ casual नहीं होती! लाइफ़ एक constant viva एग्जाम है जिसमें answer चाहे जो दो, examiner हमेशा “हम्म, थोड़ा और मेहनत करो” कहकर छोड़ देता है!

बस! मैं decide कर चुकी हूँ। आज डिनर मैं नहीं बना रही। आज तुम बनाओगे! और आज के बाद दुबारा डिनर के बारे में पूछ मत लेना और अगर ऐसा किया तो मैं या तो chef बन जाऊँगी या साधु! और दोनों ही केस में तुमसे breakup पक्का है!

(गहरी साँस लेती है, थोड़ा शांत होती है और बड़बड़ाते हुए कहती है।)

अच्छा सुनो… मैगी बना लेना